ICC T20 World Cup 2021: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबला देखने को बेकरार फैंस के लिए खुशखबरी है. आईसीसी (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए ऐसा प्लान बनाया है जिससे क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान। 

India vs pakistan

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में:

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे 2021 टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप का एलान कर दिया है.ऐसे में दो साल यानी 2019 बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होने जाहा रहें है .आईसीसी ने टूर्नामेंट को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा है.बता दें कि 2021 टी20 विश्व कप यूएई (UAE) में खेला जाएगा. आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान दोनों को ही ग्रुप 2 में रखा है. इसके अलावा इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान है और बाद में दो क्वालीफायर टीमें भी होंगी.

India vs pakistan
सुपर-12 की टीमों का चयन प्रक्रिया

आईसीसी के अनुसार सुपर 12 के ग्रुप को 20 मार्च 2021 तक की टीम रैंकिंग के आधार पर चुना गया है।क्वॉलिफाइंग राउंड से प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें जुड़ेंगी।आठ टीमें पहले दौर के मुकाबले खेलेंगी जिसमें स्वत: क्वॉलिफाइ हुई श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं जबकि छह अन्य ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वॉलिफायर 2019 से अपने स्थान पक्के किए। आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया ग्रुप ए में श्रीलंका के साथ होंगे जबकि ओमान, पीएनजी और स्कॉटलैंड ग्रुप बी में बांग्लादेश से भिड़ेंगे।

ग्रुप कुछ इस प्रकार हैं

सुपर-12
ग्रुप-1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, A1 और B2 विनर।
ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, A2 और B1 विनर।
राउंड-1
ग्रुप ए: श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया।
ग्रुप बी: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गुएना (पीएनजी) और ओमान।

कब हुई थी आखिरी टक्कर?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 16 जून 2019 को आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) के दौरान हुआ था. मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) में खेले गए इस वनडे मैच का फैसला डकवर्थ-लुईस नियम के तहत किया गया.तब भी भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. पाकिस्तान अब तक वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर सका है. 

India vs pakistan

अगर आपको इस पोस्ट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के मैच के बारे जानकारी पसन्द आयी हो तो इसे शेयर जरूर करें.
धन्यवाद🙏।